enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मुम्बई में लगे उज्जैन सिंहस्थ जय महाकाल के उदघोष

मुम्बई में लगे उज्जैन सिंहस्थ जय महाकाल के उदघोष

भोपाल - मुम्बई मेराथन में सिंहस्थ कुंभ महापर्व का संदेश प्रसारित करने के लिये 12 सदस्यीय दल उज्जैन वापस लौट आया है। दल ने बताया कि मुम्बई मेराथन के दौरान उज्जैन सिंहस्थ और जय महाकाल का उदघोष हुआ। मेराथन में बड़ी संख्या में शामिल व्यक्तियों को आस्था, संस्कृति और आध्यात्म के संगम सिंहस्थ के बारे में जानकारी दी गयी।

मेराथन में 10 साल के मोहम्मद राहिल कुरैशी ने भी भाग लिया। मुम्बई मेराथन में सिंहस्थ की ब्राण्डिंग करने वाले दल के सदस्यों ने रविवार को मुम्बई कॉर्पोरेट टर्मिनल में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने दल के इस प्रयास की सराहना की थी।

मोक्षदायिनी क्षिप्रा में 1199 मीटर लम्बे घाट का निर्माण पूरा

उज्जैन में अप्रैल-मई में होने वाले सिंहस्थ के लिये नये घाटों का निर्माण किया जा रहा है। जल-संसाधन विभाग ने 11 नये घाट के निर्माण की जिम्मेदारी ली है। जल-संसाधन विभाग के 1199 मीटर लम्बे 8 घाट बनकर तैयार हो गये हैं। शेष रहे घाट निर्माण का कार्य 28 फरवरी तक पूरा कर लिया जायेगा। सिंहस्थ-2016 में श्रद्धालुओं के लिये 39 घाट उपलब्ध रहेंगे। जल-संसाधन विभाग ने 1199 मीटर लम्बे घाटों को पूरा करने पर 13 करोड़ 80 लाख खर्च किये हैं।

Share:

Leave a Comment