उज्जैन - आगामी सिंहस्थ में उज्जैन आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं की किसी भी जिज्ञासा को शान्त करने के लिए सिंहस्थ मेला कार्यालय में प्रश्न बैंक तैयार किया जा रहा है। अभी दस विभागों से सम्बन्धित लगभग बारह हजार प्रश्न और उनके उत्तर इस बैंक में जोड़े जा चुके है। इस प्रश्न बैंक में करीब तीस हजार प्रश्न और उनके उत्तर जुड़ने की सम्भावना है। सिंहस्थ से सम्बन्धित लगभग सभी प्रश्नों के उत्तर इस प्रश्न बैंक से प्राप्त होंगे। उप मेला अधिकारी अभिषेक दुबे ने बताया कि सिंहस्थ के लिए तैयार किए जा रहे प्रश्न बैंक में सिंहस्थ में कार्य कर रहे सभी शासकीय विभागों से जुड़ें सम्भावित प्रश्न और उनके उत्तर दिए जा रहे है। विभाग के काम, जोन सेक्टर में तैनात अमला, सुविधाए, कॉल सेन्टर, हेल्प डेस्क, सिंहस्थ के दौरान होने वाली गतिविधियाँ, आयोजन, आदि तमाम बातों का जवाब इस प्रश्न बैंक में मिलेगा। उज्जैन आने वाला श्रद्धालु यदि किसी कॉल सेंटर या हेल्प डेस्क पर जाऐगा और उसे अपनी आवश्यकता सम्बन्धी कोई भी जानकारी प्राप्त करना होगी तो कॉल सेन्टर या हेल्प डेस्क सेंटर उसे तत्काल अपने सिस्टम से जानकारी उपलब्ध करा देंगा। यह प्रश्न बैंक मोबाइल एप और सिंहस्थ वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा। श्रद्धालु अपने मोबाइल से भी जानकारी प्राप्त कर सकेगा। प्रश्न बैंक में विभागों के अलावा रेल्वे सम्बन्धि जानकारी, दर्शनीय स्थल, होटल, प्रतीष्ठान, लाज, धर्मशालाएँ, पीजा हट्ट, आइस्क्रीम पार्लर, महत्वपूर्ण व्यक्तियों, अधिकारियों के नाम, मोबाईल नम्बर, सिंहस्थ के प्रमुख स्नान, तिथियाँ, आदि सभी जानकारियाँ प्रश्न तथा उत्तर के रूप में समाविष्ट रहेगी।