enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पशुपालन मंत्री ने किया राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त की प्रतिमा का अनावरण

पशुपालन मंत्री ने किया राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त की प्रतिमा का अनावरण

छतरपुर - प्रदेश की पशुपालन, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, विधि और विधायी कार्य तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री सुश्री कुसुम सिंह महदेले ने आज नगर पालिका द्वारा विकसित राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त की प्रतिमा का अनावरण एवं चौराहे का लोकार्पण किया। इस अनावरण कार्यक्रम में मंत्री सुश्री महदेले ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त ने भारत को आजादी दिलाने के लिये अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रकवि श्री गुप्त ने अनेक कवितायें लिखीं, जिनके माध्यम से देश की जनता जागृत हुयी एवं अंग्रेजों को देश से निकालने में कामयाबी मिली। मंत्री सुश्री महदेले ने कहा कि देश की आजादी के लिये श्री गुप्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ अहिंसात्मक आंदोलन में अपना सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने साकेत पुस्तक की रचना की, जिससे वह अमर हो गये।
कार्यक्रम में पधारे प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त सम्पूर्ण देश की धरोहर हैं। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों में जन-जागरण का कार्य किया। इससे देश को स्वतंत्रता मिलने में आसानी हुयी। उन्होंने कहा कि हम सभी को राष्ट्रकवि श्री गुप्त के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर देश को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिये।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती ललिता यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश प्रजापति, पीओ डूडा श्री निरंकार पाठक, सीएमओ श्री कामता प्रसाद गुप्ता, गहोई वैश्य समाज के पदाधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री अभिराम पाठक ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

Share:

Leave a Comment