enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रतलाम - पल्स पोलियो अभियान के तहत कलेक्टर ने बच्चों को पिलायी खुराक

रतलाम - पल्स पोलियो अभियान के तहत कलेक्टर ने बच्चों को पिलायी खुराक


अब घर-घर जाकर शेष बच्चों को दी जायेगी दो बूंद जिन्दगी की
रतलाम - आज पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने जिला चिकित्सालय में पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। उनके साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वंदना खरे, सिविल सर्जन डॉ. चंदेलकर,पल्स पोलियो प्रभारी उदय के पाल, डॉ.वर्षा कुरील आदि मौजूद थे।
पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु रतलाम जिले में कुल बुथ 1541 बनाये गये हैं जिसमें 3082 कार्यकर्ता, 190 सुपरवाईजर, 48 झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ताओं एवं सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य किया गया। पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड पर भी बूथ बनाकर दवाई पिलाई गई। कल एवं परसौ कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर दवाई पिलाई जायेगी।

Share:

Leave a Comment