enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश देवास - दो घंटे की ढील में महिलाओं ने खरीदा जरूरी सामान

देवास - दो घंटे की ढील में महिलाओं ने खरीदा जरूरी सामान

देवास - शहर के खारी बावड़ी क्षेत्र में आज दोपहर एक बजे से तीन बजे तक बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर निकलने की छूट दी गई। इस अवधि में महिलाओं ने दूध, सब्जी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद की। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी के निर्देश पर प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी। शहर के कुछ समाजसेवियों ने भी सब्जी, ब्रेड, दूध के नि:शुल्क वितरण की व्यवस्था की थी।
कलेक्टर एसपी रहे मौजूद
खारी बावड़ी क्षेत्र में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी और एसपी शशिकांत शुक्ला स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने शहर का सतत भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। एडीएम कैलाश बुंदेला, एडीशनल एसपी राजेश रघुवंशी सहित एसडीएम, तहसीलदार, अन्य कार्यपालिक दण्डाधिकारी तथा कलेक्टर द्वारा तैनात अन्य विभागों के अधिकारियों ने 24 घंटे शहर में सतत भ्रमण किया। शहर के शेष हिस्सों में स्थिति एकदम सहज व सामान्य रही।

Share:

Leave a Comment