रतलाम। मुख्यमंत्री आज रतलाम में 418 करोड़ रूपए के काम की शुरूआत कर रहे हैं। करीब 4 घंटे शहर में रहने के दौरान 2 अलग-अलग आयोजन में वे शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम नेहरू स्टेडियम में महिला सशक्तिकरण सम्मलेन में शामिल होंगे। इन काम की शुरुआत 1-75 करोड़ रूपए के जेम्स और ज्वेलरी पार्क। करीब 2 हेक्टर भूमि का आरक्षण इसके लिए हो गया है। 2-महू रोड पर 2 करोड़ रूपए की लागत से नया बस स्टैंड निर्माण की शुरुआत। 3-सालाखेड़ी से जावरा फाटक अंडरब्रिज तक 26 करोड़ रूपए की लागत से फोरलेन का विस्तार। 4-ऑडोटोरियम 8 करोड़ रूपए की लागत से निर्माण। 5-करीब 49 लाख रूपए की लागत से शक्तिनगर पटवारी कॉलोनी आदि में पेयजल पाईप लाईन डालने के काम की शुरुआत। 6-करीब 350 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज की बॉउंड्रीवाल का निर्माण की शुरुआत। 7-शहर की 17 अवेध कॉलोनी को वेध की घोषणा और इनमे 4 करोड़ रूपए की लागत से निर्माण काम की शुरुआत। 8- रतलाम बांसवाड़ा फोरलेन 17 करोड़ रूपए का निर्माण पूरा लोकार्पण।