रीवा। लगभग तीन वर्षों बाद शासन से आए रिहाई के आदेश के तहत केन्द्रीय जेल रीवा में सजा काट रहे 49 बंदियों को इस आदेश का लाभ मिला है और राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को सुबह साढ़े 11 बजे जेल प्रशासन ने उन 49 कैदियों को रिहा कर दिया जिन्हें शासन से माफी मिली है। इस दौरान जेल अधीक्षक डीएस अलावा, वरिष्ठ जेलर राजेन्द्र मिश्रा सहित जेल प्रशासन के लोग मौजूद रहे। इनकी हुई रिहाई जिन बंदियों को रिहाई का लाभ मिला है उनमें रामावतार पटेल, रामनरेश पटेल बरसैता गुढ़, शिव प्रसाद साकेत बगहिया, रमेश तिवारी कोष्टा, कालीचरण घोघर, मुंशी प्रसाद साहू मोरबा, सुखलाल सेमरिया, मो. हुसैन डीह सोहागी, हरि प्रसाद सोनी चंदेह मऊगंज, रामराज जायसवाल खादी पनवार, आफताब खान बिछिया सिटी कोतवाली व श्यामचरण मदरी गढ़ शामिल हैं। इसी तरह सिंगरौली जिले के 13 बंदी रिहा हुए हैं। जिनमें से केमला प्रसाद व कमला प्रसाद गढ़वा, रामदुलारे लग्घाडोहा सरई, शिवनारायण सिंह अमिलमान माड़ा, अयोध्या प्रसाद सितवाई, रघुनाथ सिंह सरई, रामसजीवन चितवाई बैढ़न, नंदलाल बैगा चौराडाढ़ जियावन, रामललन बसनाथ मोरबा, शिवनारायण साहू नौगाई बैढ़न, हरिहरण साहू बढन, देवनारायण बढन व सिपाहीलाल पियारा बैढ़न शामिल हैं। इसी तरह शहडोल संभाग के 12 कैदी रिहा किए गए हैं। जिनमें प्रमोद सिंह चितरौढ़, शिव प्रसाद ब्यौहारी, अमोल सिंह उर्फ टैम्पो दुधमनिया जैतहरी, कप्तान सिंह पसौर जयसिंह नगर, बबलू उर्फ मनान काछी धनपुरी, लौआ उर्फ संतोष पतनार शहडोल, राम प्रसाद आलमगंज, मो. तिराम धनपुर, अमर सिंह कोपराडी जैतहरी, इस्लाम खान बुढ़ार, केमला कोल चचाई, शेखराम सरई बुढ़ार, मुन्ना उर्फ पप्पू जयसिंह नगर शामिल हैं। इसके अलावा बावन सिंह गोतरा कुसुमी, बाल गोविंद रौगढ़ पाली, अनूप पाण्डेय पड़खुरी रामपुर नैकिन, बौना उर्फ रघुवीर बेलहा सीधी को रिहा किया गया है।