enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश संघमित्रा पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से की भेंट

मध्यप्रदेश संघमित्रा पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से की भेंट


रायसेन - मध्यप्रदेश संघमित्रा पत्रकार संघ के सदस्यों द्वारा कलेक्टर श्री जेके जैन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान पत्रकारों ने कलेक्टर श्री जैन को अवगत कराया कि इस संघ का पत्रकारिता के उच्च मानदण्डों को स्थापित करने तथा पत्रकारों के कल्याण के साथ-साथ जिले के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने के उद्देश्य से गठन किया गया है।
कलेक्टर श्री जैन ने कला, साहित्य, संस्कृति एवं बौद्धिक विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी। श्री जैन ने संघ के गठन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री जैन को संघ का जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक कांकर को मनोनीत करने की जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि रायसेन जिले का यह पत्रकार संघ मध्यप्रदेश शासन द्वारा पंजीकृत है। भेंटकर्ताओं में संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नसीम खान, प्रदेश सचिव श्री रामकुमार शर्मा, श्री दिनेश जोशी, श्री नवेद खान सहित अनेक पत्रकार शामिल थे।

Share:

Leave a Comment