enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश ए.एल.एम.एस. जांच दल की संयुक्त कलेक्टर ने ली बैठक

ए.एल.एम.एस. जांच दल की संयुक्त कलेक्टर ने ली बैठक





अशोकनगर - संयुक्त कलेक्टर श्री इच्छित गढ़पाले ने कल 21 दिसम्बर 2015 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकासखंड स्तर पर बनाये गये जांच दलों की दोपहर 12 बजे बैठक ली तथा बैठक में ए.एल.एम.एस. की गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा कर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। यदि कोई शिक्षक अनुपस्थित पाया गया तो शख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में ए.डी.पी.सी. श्री बामोरिया, ए.पी.सी. श्री महेन्द्र जैन एवं जिला प्रोग्रामर श्री जी.एस. नरवरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।
संयुक्त कलेक्टर एवं डी.पी.सी. श्री गढपाले ने जांच दल की बैठक में निर्देशित किया कि सभी जांच दल गंभीरता से सूची अनुसार तत्काल कार्यवाही करें तथा ए.एल.एम.एस. व्हाट्सएप ग्रुप पर सूची प्राप्त होते ही सूची अनुसार जांच कर प्रतिवेदन भी तत्काल ग्रुप पर अपलोड करें। बैठक में ए.एल.एम.एस. ग्रुप पर गतिविधियों पर ही चर्चा हो तथा दिये गये निर्देशों का तत्काल पालन करें। बैठक में बी.आर.सी.सी को शख्त निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने क्षेत्रान्तर्गत शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें।

Share:

Leave a Comment