enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भोपाल - जनसम्पर्क मंत्री श्री शुक्ल द्वारा पत्रकार श्री महेश दीक्षित की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल - जनसम्पर्क मंत्री श्री शुक्ल द्वारा पत्रकार श्री महेश दीक्षित की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल - जनसम्पर्क, ऊर्जा एवं खनिज साधन मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सांध्य दैनिक 6पीएम भोपाल के संपादक श्री महेश दीक्षित की माताजी श्रीमती शान्ति देवी दीक्षित के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। स्वर्गीय श्रीमती शान्ति देवी 81 वर्ष की थीं। श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्रीमती दीक्षित धार्मिक प्रवृत्ति की मिलनसार महिला थीं।

श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

Share:

Leave a Comment