होशंगाबाद - मंगलवार की प्रात: 6:30 बजे इंदौर से चांदामेटा जा रही अजंता बस सर्विस की बस सोहागपुर से 3 किलो मीटर दूर लागा बमौरी पुलिया के पास पलट जाने से बस में सवार 15 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, वहीं 37 व्यक्ति घायल हो गये है। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय होशंगाबाद एवं नर्मदा अस्पताल में किया जा रहा है। मृतको में 7 महिला एवं 8 पुरूष शामिल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतको के परिजनों को 1 लाख 50 हजार रूपये एवं गंभीर घायलों को 50 हजार रूपये व मामूली घायलों को 25 हजार रूपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। मृतको का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में सवार लोग इंदौर से चांदामेटा शादी के रिसेप्शन में जा रहे थे। बस में इंदौर व बुरहानपुर और भोपाल के व्यक्ति सवार थे। बस के पलटने के पश्चात् स्थानी ग्रामीणों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। कलेक्टर श्री संकेत भोंडवे ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली, तथा जिला चिकित्सालय में पहुंचकर घायलों से मिले। कलेक्टर ने बताया कि घायलों का समुचित उपचार किया जा रहा है। और उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मृतकों की सूची :- 1 बेबी परेता पत्नी हरिओम परेता, 2. मंजू वर्मा पत्नी संतोष वर्मा इंदौर 3. ओम प्रकाश / छोटेलाल वर्मा इंदौर 4. अशोक कुल्हारा सिवनी 5. हरिओम परेता / धनीराम परेता 6. राधा पत्नी महेश गढवाल इंदौर 7. महेश वर्मा / रामचंद 8. ज्योति डोलिया / राजेश डोलिया 9. कोशल्या / ओम प्रकाश वर्मा 10. गुल्लो / डोलिया 11. अरूण / आनंद गढवाल 12. रतन गढवाल बुरहानपुर 13. विष्णु प्रसाद / नेतराम गढवाल 14. अनुराधा / राजेश परवाल भोपाल 15. गायत्री / रामचंद वर्मा इंदौर गंभीर रूप से घायलों की सूची नर्मदा चिकित्सालय :- बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का उपचार नर्मदा चिकित्सालय होशंगाबाद में किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों के नाम है - 1. राजेश पिता नाथूराम बरगले निवासी भोपाल 2. सूरज पिता संतोष वर्मा निवासी नेहरू नगर इंदौर 3. संतोष पिता छोटेलाल वर्मा निवासी नेहरू नगर इंदौर 4. विशेष डोलिया पिता राजेश डोलिया निवासी क्लर्क कालोनी इंदौर 5. प्रियंका पुत्री संतोष वर्मा निवासी नेहरू नगर इंदौर 6. दिव्या पुत्री महेश वर्मा 7. गीता वर्मा 8. आकाश पिता विष्णु गढवाल निवासी मेघदूत नगर इंदौर 9. विनम्र वर्मा इंदौर 10. कृष्णा गढवाल पत्नि विष्णु गढवाल निवासी मेघदूत नगर इंदौर 11. राजेश डोलिया आत्मज मोती लाल डोलिया निवासी क्लर्क कालोनी इंदौर 12. नीलेश पिता ओमप्रकाश निवासी नेहरू नगर इंदौर 13. आनंद पिता भरत लाल गढवाल 14. निखिल / लोकेश 15. अज्ञात 16. अज्ञात गंभीर रूप से घायलों की सूची जिला चिकित्सालय होशंगाबाद :- 1. ईशान वर्मा आत्मज राजेश वर्मा निवासी नेहरू नगर इंदौर 2. रिसिका आत्मज राजेश पठारिया निवासी भोपाल 3. हर्ष आत्मज राजेश डोलिया निवासी भोपाल 4. माधवी पत्नि राजीव वर्मा निवासी नेहरू नगर इंदौर 5. उषा वर्मा पत्नि अशोक वर्मा निवासी नेहरू नगर इंदौर 6. दिक्षा पत्नि महेश 114 राजे हास्पिटल इंदौर 7. आयूषी आत्मज राजेश पखाले निवासी भारत नगर भोपाल 8. सोनू आत्मज रामप्रसाद कुशवाह निवासी इंदौर 9. महादेव कोष्टी आत्मज रामचंद्र कोष्टी निवासी मेहता बगीचा जबलपुर नाका दमोह 10. भागवंती पत्नि मनोहर निमझा निवासी शीतल नगर इंदौर 11. शिवम आत्मज विनोद डोलिया निवासी क्लर्क कालोनी इंदौर 12. प्रीति पत्नि विनम्र वर्मा निवासी इंदौर 13. लक्ष्मी वर्मा पत्नि हरप्रसाद वर्मा निवासी इंदौर 14. सुरेन्द्र आत्मज मोतीलाल डोलिया निवासी क्लर्क इंदौर 15. मेघना पत्नि चेतन निमझा निवासी 140 शीतल नगर इंदौर 16. चेतन आत्मज मनोहर निमझा निवासी 140 शीतल नगर इंदौर 17. बेवो आत्मज राजेश वर्मा निवासी नेहरू नगर इंदौर 18. रश्मि वर्मा पत्नि राजेश वर्मा निवासी नेहरू नगर इंदौर 19. राजेश मंसोरे आत्मज नन्हेलाल निवासी मूसाखेडी इंदौर 20. अर्चना पत्नि महेश कोष्टी निवासी 114 रजत विहार इंदौर 21. दर्शिका आत्मज राजू वर्मा निवासी नेहरू नगर इंदौर हैल्प लाईन नम्बर :- मृतको एवं घायलों की जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन ने हैल्प लाईन नम्बर 07771078040 स्थापित किया है। साथ ही मृतको के परिजनों के मोबाईल नम्बर जारी किए है, इनके नम्बर है - 1. राजू वर्मा - 9302105109 2. मनोज परेता - 9008998244 3. क्षतिज गढवाल - 7869332623