भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन और मुरैना सहित 10 नगरीय निकायों में रविवार को मतगणना की गई। जिसमें दस में से आठ सीटों में जीती भाजपा | पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को ट्वीट कर बधाई दी है | बैतूल के भैंसदेही में नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अनिल सिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की प्रमिला घाड़के को 1218 वोटों से हराया। मंदसौर सुवासरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी के मगनलाल सूर्यवंशी जीते। मगनलाल सूर्यवंशी ने कांग्रेस के संदीप वर्मा को 125 मतों से हराया। सुवासरा नगर परिषद में बोर्ड पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया। कुल 15 पार्षदों में से 9 भाजपा, 5 कांग्रेस और एक निर्दलीय की जीत। रीवा की चाकघाट में नगरीय पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी गुप्ता ने 873 मतों से जीत दर्ज की। भाजपा को कुल 2378 मत मिले वहीं कांग्रेस को 1518 मतों से संतोष करना पड़ा। सतना की कोटर नगर पंचायत में भाजपा की शांति शर्मा जीतीं। छतरपुर की घुवारा में निर्दलीय प्रत्याशी अरुणा राजे ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को 4535 मतों से हराया। हरदा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की साधना जैन ने जीत दर्ज की। सारंगपुर नगर पालिका में कांग्रेस की रूपल पटेल ने जीतीं। सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए थे। प्रदेश में 12 अगस्त को उज्जैन, मुरैना नगर निगम के अलावा विदिशा, सारंगपुर, सुवासरा, घुवारा, चाकघाट और कोटर में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद के लिए मतदान हुआ था। हरदा और भैंसदेही में सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव हुए थे। मुरैना के वार्ड 47 में ईवीएम में गलती की वजह से 14 अगस्त को पुनर्मतदान करवाया गया था। उज्जैन में 54 वार्डो के लिए मतदान हुआ वहीं मुरैना में 47 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। निकाय जीते हारे , जीत का अंतर उलटफेर नगर निगम मुरैना अशोक अर्गल(भाजपा) राजेन्द्र सोलंकी(कांग्रेस) 12026 पहली बार चुनाव उज्जैन मीना जोनवाल(भाजपा) कविता गोमे(कांग्रेस) 23925 कब्जा बरकरार नगर पालिका विदिशा मुकेश टंडन(भाजपा) महेन्द्र यादव(कांग्रेस) 8499 कब्जा बरकरार हरदा साधना जैन(भाजपा) उषा गोयल(कांग्रेस)8545 कांग्रेस से छीनी सारंगपुर रूपल साहनी(कांग्रेस) कृष्णा देवी(भाजपा) 1977 कब्जा बरकरार नगर परिषद भैंसदेही अनिल सिंह ठाकुर(भाजपा) प्रतिला सतीश धाडसे(कांग्रेस) 1218 कांग्रेस से छीनी कोटर शांतिदेवी शर्मा(भाजपा) अंजू राजेन्द्र कुमार(निर्दलीय) 64 कांग्रेस से छीनी चाकघाट मीनाक्षी केशरवानी(भाजपा) वंदना केशरवानी(कांग्रेस) 772 कब्जा बरकरार सुवासरा मगनलाल(भाजपा) संदीप वर्मा(कांग्रेस)126 कांग्रेस से छीनी घुवारा अरुण राजे (निर्दलीय) गुड्डी जाहर(भाजपा) 3089भाजपा से छिनी