ग्वालियर: जनसंपर्क एवं ऊर्जा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के पिताश्री समाजसेवी श्री भैयालाल शुक्ल के निधन पर केन्द्रीय इस्पात एवं खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य तथा विधायकगण सर्वश्री जयभान सिंह पवैया, नारायण सिंह कुशवाह, भारत सिंह कुशवाह ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। इन सभी ने मृत आत्मा की शांति एवं शोक संतृप्त परिजन को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।