enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शत प्रतिशत राशि संकलित

सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शत प्रतिशत राशि संकलित


पन्ना: भूतपूर्व सैनिकों तथा सैन्य विधवाओं के कल्याण के लिए भारतीय सेना अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित करती है। इसके लिए प्रत्येक जिले से सहयोग राशि संकलित की जाती है। पन्ना जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य निर्धारित समय सीमा से पूर्व ही प्राप्त कर लिया गया है। संकलित राशि सैनिक कल्याण कोष में जमा करा दी गई है। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर शिवनारायण सिंह चौहान के मार्गदर्शन में जिले के सभी अधिकारियों ने सराहनीय प्रयास करके समय सीमा से पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए धनराशि संकलित कर प्रदान की है। लक्ष्य समय सीमा में प्राप्त करने पर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल जी द्वारा जिले को सम्मानित किया जाएगा।

Share:

Leave a Comment