enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश प्रदेश में होगा पहला चौराहा

प्रदेश में होगा पहला चौराहा




बड़वानी: बड़वानी नगर का नेहरू चौराहा, संभवतः प्रदेश में पहला ऐसा चौराहा होगा, जहॉ पक्षियो को दाना खिलाने की व्यवस्था भी होगी। साथ ही इस मनोरम दृश्य को देखने हेतु बैठने के लिये सीमेंट की बैंच व्यवस्था भी रहेगी।
एसडीएम बड़वानी श्री दीपक आर्य एवं नगरपालिका सीएमओ श्री कुशलसिंह डोडवे ने निर्माणाधीन नेहरू चौराहा का वास्तविक कम्प्यूटर ईमेज जारी करते हुये बताया कि इस चौराहे पर पूर्व से लगी देश के पहले प्रधानमंत्री की प्रतिमा को यथावत रखते हुये बगीचे के निर्माण की शुरूआत कुछ माह पूर्व की थी। वर्तमान समय में इस चौराहे पर दो बगीचो का निर्माण तेजी से जारी है। साथ ही नेहरू प्रतिमा के पास आकर्षक जाली का परकोटा का निर्माण लगभग पूर्ण है, वही कोर्ट परिसर से लगे साईट बगीचे का निर्माण भी तेजी से पूर्ण किया जा रहा है।
अधिकारी द्वय ने बताया कि इसके साथ ही आकर्षक तरीके से पैवर टाईल्स के माध्यम से भी बैठक व्यवस्था को मूहूर्त स्वरूप प्रदान करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होने बताया कि इस स्थान पर जहॉ लोगो को बैठने हेतु सीमेंट की बैंच लगाई जायेगी। वही पक्षियो को नियमित दाना डालने की भी व्यवस्था की जायेगी। इसके कारण पास ही स्थित पुराने कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन में रहने वाले जंगली कबूतर व रात्रि के दौरान यहॉ स्थित दो नीम के पेड़ो पर रहने वाले सैकड़ो जंगली तोतो को नियमित रूप से दाना डालकर आकर्षित किया जायेगा। वही हमारे घरो में रहने वाली गौरय्या के लिये भी दाने-पानी की व्यवस्था की जायेगी। इसके कारण यह क्षेत्र गेटवे ऑफ इण्डिया के समान बन जायेगा। जहॉ पर हजारो की संख्या में उतरने वाले कबूतरो का झुण्ड सैलानियो के लिये आकर्षण का केन्द्र बिन्दु रहता है।

Share:

Leave a Comment