उमरिया : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज 2 दिसंबर को जिले के प्रवास पर आयेगे। मुख्यंत्री श्री चौहान करकेली विकासखण्ड के ग्राम पठारीकला में किसानो से सीधा संवाद कर सूखा आपदा के संबंध में जानकारी लेगे तथा रात्रि विश्राम उमरिया मे करेगे। मुख्यमंत्री 3 दिसंबर को उमरिया से हवाई जहाज द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री 2 दिसंबर को प्रातः 11 बजे भोपाल से हवाई जहाज द्वारा चलकर 12 बजे उमरिया हवाई पट्टी पहुचेगे जहां से हेलीकाप्टर द्वारा 12.05 बजे प्रस्थान कर 12.30 बजे शहडोल जिले के ग्राम केलमनिया पहुचेगे वहां पर किसानो से सूखा आपदा के संबंध में जानकारी लेगे। श्री सिंह दोपहर 2 बजे हेलीकाप्टर द्वारा केलमनिया शहडोल से चलकर 2.45 बजे उमरिया जिले के ग्राम पठारीकला पहुचेगे जहां पर किसानो से रूबरू होगे। श्री सिंह 4.30 बजे ग्राम पठारी कला से सड़क मार्ग होकर उमरिया पहुचेगे जहां लोकल प्रोग्राम मे सम्मिलित होगे तथा रात्रि विश्राम उमरिया में करेगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 3 दिसंबर को 2015 को प्रातः 8 बजे हवाई जहाज द्वारा उमरिया से भोपाल के लिए प्रस्थान करेगे।