enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा

सीधी महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा


सीधी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.के.दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के पालन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला एवं बाल विकास तथा महिला सशक्तिकरण विभाग के समन्वय से व्यापक स्तर पर 17 अगस्त से 2 अक्टूबर तक महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. दीक्षित ने बताया कि महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का मुख्य उदेश्य समस्त आयु वर्ग की महिलाओं को शिविर में माध्यम से विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना एवं उनमे स्वास्थ्य सम्बन्धी सजगता लाना है। समस्त गर्भवती महिलाआंे की चिकित्सक द्वारा प्रसव पूर्व जाॅच और आवश्यक प्रयोगशाला जाॅचे, हाई रिस्क का चिन्हांकन एवं एनीमिक महिलाओं का अवश्यकतानुसार प्रबंधन करना होगा। परिणामस्वरूप समस्त गर्भवती महिलाओं की जाॅच उपरांत उचित उपचार, संस्था स्पर पर गर्भवती हाई रिस्क महिलाओं की प्रत्येक स्तर पर-ग्राम स्तर, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,एवं विकास खण्ड स्तर पर एनीमिक की पहचान, एलेक्टिव सिजेरियन सेक्शन हेतु लाइन लिस्टिंग, प्रत्येक स्तर पर नाॅन कम्युनिकेबल डिसीज (हाईपरटेशन, डायबटीज, बे्रस्ट कैंसर, सर्वाईकल कैंसर, ओरल कैंसर) तथा कम्युनिकेबल डिसीज (मलेरिया, टी.वी, आर.टी.आई./एस.टी.आई) की पहचान एवं उपचार किया जायेगा। नान कम्युनिकेबल एवं कम्युनिकेबल डिसीज की काउसलिंग हो जायेगी।
उन्होने बताया कि शिविर आयोजन हेतु जिला स्तर पर विगत 12 एवं 13 अगस्त को जिला एवं विकास खण्डस्तरीय अधिकारियों सलाहकारों, प्रबंधकों एवं मोबिलाईजर का उन्मुखीकरण किया गया। दिनांक 17 अगस्त से 27 सितम्बर तक ग्राम स्तर पर स्क्रीनिंग कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत मैदानी कार्यकर्ता मुख्यतः आगनवाडी कार्यकर्ता, आशाकार्यकर्ता, आशा सहयोगी के माध्यम से एम.सी.टी.एस वर्क प्लान में चिन्हित गर्भवती महिलाओं, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं, अन्य महिलाएं जो एम.सी.टी.एस मे पंजीकृत नही को सूचीबद्ध करेंगी। जिन्हे वह आर.बी.एस. के दल के भ्रमण के समय या बी.एच.एन.डी. सत्र के दौरान आर.बी.एस के चिकित्सक, महिला आयुष चिकित्सक एवं सेक्टर चिकिसा अधिकारी को उपलब्ध करायंेगी। बी.एच.एन.डी के अतिरिक्त अन्य दिवस पर ए.एन.एम. अपने क्षेत्र के गाॅव में आर.बी.एस के चिकित्सक एवं सेक्टर चिकित्सा अधिकारी के साथ भ्रमण करेंगी। ग्राम आरोग्य केन्द्र पर इन चिकित्सको द्वारा गर्भवती महिलाआंे का सम्पूर्ण परीक्षण (सामान्य, सिस्टमिक, परएब्डोमेन) प्रयोगशाला जाॅचें (हिमोग्लोबिन, यूरिन, एल्बुमिन,शुगर, प्रेग्नसी टेस्ट और मलेरिया) जाॅचे की जायेगी। आर.बी.एस.के/सेक्टर चिकित्सा अधिकारी द्वारा 8 ग्राम से कम हिमोग्लोबिन वाली महिलाओं को इंजेक्शन आयरन, सुक्रोज/ब्लड ट्रांसफयूजन के प्रबंधन हेतु तत्काल चिकित्सा संस्था मे जननी एक्सप्रेस से रेफर किया जायेगा।
डाॅ. दीक्षित ने बताया कि एनीमिक गर्भवती महिलाओं की संख्या अधिक होने पर उन्हे अन्य तिथि देकर सीवियर एनीमिक महिला को प्राथमिकता के आधार पर रेफर किया जायेगा। अन्य हाई रिस्क महिलाओं को पूर्व प्रसव मे आपरेशन, पूर्व प्रसव मे ज्यादा खून बहना, पूर्व मे जन्मजात विकृति वाला बच्चा बी.ओ.एच (बेड आब्स्टेट्रिक हिस्ट्री) उच्च रक्तचाप, वजन 40 कि.ग्रा से कम खून की कमी (हिमोग्लोबिन 7 ग्राम से कम) पेशाब में एल्बुमिन या शुगर रक्त स्त्राव, वजन 60 कि.ग्र. से ज्यादा 145 से.मी से कम, उम्र 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से ज्यादा, हदय रोग, मधुमेह, मलिरिया, या पीलिया, टेढा या उल्टा बच्चा, शरीर पर सूजन बच्चे का न घूमना, प्रसव उपरांत हाई रिस्क महिलाएं रेफरल स्लिप के साथ संस्था स्तर पर होने वाले शिविर मंे रेफर की जायेगी।
उन्होने बताया कि अन्य महिलाओं की जाॅच आशा तथा आगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा ग्राम मे घर-घर जाकर समस्त आयुवर्ग की अन्य महिलाओं को जिन्हे उच्च रक्त चाप तथा डायबटीज हेतु स्क्रीनिंग एवं उपचार के लिए रेफरल, एनीमिया की स्क्रीनिंग, टी.बी. मलेरिया की सम्भावित रोगी, नाक,कान एवं गला सम्बन्धी बीमारी की पहचान, त्वचा एवं दन्त रोग हेतु यौनजनित रोग की स्क्रीनिंग, रजौवृत्ति सम्बन्धी समस्याओं (ब्लीडिंग,प्रोलेप्स, यू.टी.आई आदि) हेतु किशोर अवस्था सम्बन्धी समस्याओं सुरक्षित गर्भपात सम्बन्धी सेवाएं, मोतिया बिन्द की स्क्रीनिंग, ब्रेस्ट सेल्फ एक्जामिनेशन बुजुर्ग महिलाओं में अस्थी रोग सम्बन्धी समस्याओं का उपचार आवश्यकतानुसार रेफर किया जायेगा। परिवार कल्याण, गर्भ निरोधक, अस्थाई साधनों की उपलब्धता एवं वितरण तथा नसबन्दी हेतु रेफर किया जायेगा।
डाॅ. दीक्षित ने बताया कि गृह उद्योगो मे कार्यरत महिलाओ एवं किशोरियो की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में सेवाओं की आवश्यकता है। उन्हे सेक्टर स्तर पर (पी.एच.सी./सी.एच.सी.) जाॅच हेतु जननी एक्सप्रेस के माध्यम से निश्चित तिथि पर रेफर किया जायेगा। जिला स्तर पर (जिला चिकित्सालय) पर 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जायेगा। ग्राम स्तर तथा शहरी क्षेत्र से रेफर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं एवं अन्य महिलाओं का परीक्षण एवं जाॅच इस शिविर मे किया जायेगा। जिला चिकित्सालय में निर्धारित निःशुल्क 48 जाॅचें आवश्यकतानुसार अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जायेंगी। जिन महिलाओं का प्रबंधन जिला चिकित्सालय में सर्जरी के द्वारा किया जाना है। (फाईब्रोइड, प्रोलेप्स) उन्हे भर्ती कर प्रबंधन किया जायेगा। जिनका प्रबंनधन जिला चिकित्सालय मे नही हो सकता है। उन्हे पंजीकृत कर मेडिकल काॅलेज, कैंसर अस्पताल, निजी डाइग्नोस्टिक सेंटर में रेफर किया जायेगा।।

Share:

Leave a Comment