enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एक अरब 27 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत: रामपाल

एक अरब 27 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत: रामपाल

रायसेन(ईन्यूज एमपी)- प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह ने बताया की तृतीय अनुपूरक बजट 2017-18 में रायसेन जिले के 27 पुलों के लिये एक अरब 21 करोड़ 8 लाख राशि स्वीकृत की गयी है। उन्होनें कहा की प्रदेश के साथ ही जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होने जिले के 27 पुलों की जानकारी देते हुए बताया कि बेगमगंज से सुल्तानगंज मार्ग पर धसान नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य 2 करोड़ 13 लाख 13 हजार, बेगमगंज से महुआखेडा कलॉ मार्ग दुर्गा नगर के पास पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण 1 करोड़ 93 लाख 17 हजार, बेगमगंज से हेदरगढ़ मार्ग पर बेरखेड़ी बरामदगढ़ी के पास बीना नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण 4 करोड़ 25 लाख 24 हजार तथा महुआखेडा कलॉ से मेहगॉव टप्पा मार्ग पर सेमरी नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण 3 करोड़ 33 लाख 6 हजार रूपये के पुल निर्माण कार्य स्वीकृत किए है।

इसी प्रकार ककरूआ से सर्रा मार्ग पर नकटी नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण 2 करोड़ 98 लाख 51 हजार, देहगांव से बम्होरी मार्ग पर इक्यावन नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण 2 करोड़ 52 लाख 27 हजार तथा सियरबाडा से पाडारिया कलॉ मार्ग पर इक्यावन नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण 3 करोड़ 20 लाख 13 हजार तथा गजन्दा से सुनटी मार्ग पर गजंदा नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण 2 करोड़ 98 लाख 9 हजार रूपये के पुल निर्माण कार्य स्वीकृत किए है।

इसी प्रकार कुचबाडा से छीर पिपरिया मार्ग पर गजंदा नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण 1 करोड़ 77 लाख 4 हजार, सिवनी से कुचबाडा मार्ग पर नाले का उच्चस्तरीय पुल निर्माण 3 करोड़ 33 लाख 93 हजार, रम्पुरादाखली से रिमझा मार्ग ापर गराजू नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण 3 करोड़ 4 लाख 4 हजार तथा चुन्हेटिया से भानपुर मार्ग पर तेन्दूनी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण 12 करोड़ 42 लाख 40 हजार रूपये के पुल निर्माण कार्य स्वीकृत किए है।

इसी प्रकार रायपानी से ककरूआ मार्ग पर तेन्दुनी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण 4 करोड़ 48 लाख 78 हजार, ककरूआ से नारायणपुर मार्ग पर संजोगनी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण 2 करोड़ 92 लाख 83 हजार तथा सियरमउ से नकटुआ मार्ग पर नहरिया नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण 3 करोड़ 72 लाख 62 हजार तथा सियरमउ से नकटुआ मार्ग पर नहरिया नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण 3 करोड़ 28 लाख 53 हजार रूपये के पुल निर्माण कार्य स्वीकृत किए है।

इसी प्रकार मगरमौली से हतोडा मार्ग पर तेन्दुनी नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण 6 करोड़ 11 लाख 22 हजार, अवरिया से वनखेडी मार्ग पर तेन्दुनी नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण 7 करोड़ 42 लाख 82 हजार, टोंगा से छाबारा मार्ग पर तेन्दुनी नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण 7 करोड़ 49 लाख 89 हजार तथा मोहड़कला से केतोघान मार्ग पर खाण्ड नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण 4 करोड़ 13 लाख 66 हजार रूपये के पुल निर्माण कार्य स्वीकृत किए है।

इसी प्रकार उडिया से गायब्यान मार्ग पर खाण्ड नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण 4 करोड़ 17 लाख 21 हजार, सोजनी, उड़दमउ, इमझिरी से छींद मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण 2 करोड़ 20 लाख 81 हजार, बिकोर से पडरियाकलॉ मार्ग पर सिंधूर नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण 15 करोड़ 73 लाख 61 हजार तथा धोलपुर से पिपलिया केवट मार्ग पर बेगम नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण 4 करोड़ 63 लाख 6 हजार रूपये के पुल निर्माण कार्य स्वीकृत किए है।

इसी प्रकार खमरिया से नकतरा मार्ग पर बारना नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निमार्ण 4 करोड़ 47 लाख 31 हजार, खमरिया से नकतरा मार्ग पर पलकमती नदी पर चौडीकरण का कार्य 3 करोड़ 67 लाख 91 हजार तथा बंगरसिया से चिकलाद मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण 2 करोड़ 66 लाख 87 हजार रूपये के पुल निर्माण कार्य स्वीकृत किये गए है।

Share:

Leave a Comment