enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं...

भोपाल :(ईन्यूज एमपी)-मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रामनवमी के पावन अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने मानवता की रक्षा का संदेश दिया और समाज में शांति, सद्भाव और सुशासन की स्थापना का मार्ग दिखाया। मानव समाज के लिये जीवन के उच्च आदर्शों और कल्याणकारी राज्य के लिये आदर्श मूल्यों की स्थापना की है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का आव्हान किया है।

Share:

Leave a Comment