enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश शहीद दिवस पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया अनोखा प्रदर्शन.......

शहीद दिवस पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया अनोखा प्रदर्शन.......

ग्वालियर ( ईन्यूज़ एमपी ) - ग्वालियर में पिछले एक पखवाड़े से आंदोलन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होंने अमर शहीद सरदार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के सांकेतिक पुतले बनाएं और उन्हें अंग्रेजी राज की बर्बर कार्यशैली में फांसी दिए जाने को निरूपित किया। दरअसल संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपने बर्खास्त साथियों की बहाली और नियमितीकरण की मांग को लेकर लंबे अरसे से हड़ताल कर रहे हैं। वह 14 दिनों से आमरण अनशन भी कर रहे हैं। जबकि उनकी हड़ताल का 32 वां दिन है हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनके ऊपर अंग्रेजों जैसा सलूक कर रही हैं। कई सालों के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया गया हैं। उन्होंने खुद को जेल में बंद शहीद रूपी करार दिया। नियमितीकरण और अपने बर्खास्त साथियों की बहाली की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। फूल बाग पर कर्मचारियों ने अस्थाई जेल बनाई और उस में खुद को कैद कर लिया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपने तीन साथियों को सांकेतिक रूप से फासी पर भी चढ़ाया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी मांगे नही मानेगी तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा।


Share:

Leave a Comment