enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश फेसबुक को टूल बनाकर कांग्रेस ने जनता से किया विश्वासघात..........

फेसबुक को टूल बनाकर कांग्रेस ने जनता से किया विश्वासघात..........

भोपाल ( ईन्यूज़ एमपी ) - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया ने कहा कि फेसबुक को टूल बनाकर कांग्रेस न केवल जनता के निजता के अधिकार का उल्लंघन किया है। सीधे-सीधे गोपनीयता के वचन के साथ विश्वासघात किया है। डेटाचोरी पर फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुकरबर्ग की स्वीकारोक्ति के बाद कांग्रेस का मौन साइबर क्राइम की पुष्टि करता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की सात्विकता पर प्रहार करके वास्तव में कांग्रेस ने लोकतंत्र को दूषित करने का प्रयास किया है। अभी तक कांग्रेस साम्प्रदायिकता के दुरूपयोग के लिए पहचानी जाती थी अब उसने प्रौद्योगिकी के दुरूपयोग में भी अपना नाम जोड़ दिया है। यह वास्तव में लोकतंत्र के लिए गलत संकेत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जिस तरह राहुल गांधी के बयान में तर्क दिए है उससे कांग्रेस चोरी और सीनाचोरी करती दिखाई दी है। केन्द्र सरकार को इस मामले को हल्के से लेने के बजाए इसकी गंभीरता पर विचार करने की आवश्यकता है। आखिर यह भारतीय जनमानस के साथ धोखाधडी है।

श्री गोटिया ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस लोकतंत्र की दुहाई देते नहीं थकती। लोकतंत्र का पाठ पढ़ाती है। दूसरी तरफ कांग्रेस लोकतंत्र की जड़ें खोखली कर रही है। कांग्रेस ने देश की सवा अरब जनता का विश्वास तोड़ा है। उसे अपने इस कुकृत्य के लिए सार्वजनिक क्षमा याचना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 17 चुनावों में जनता द्वारा ठुकरा दी गयी है। वह अपनी पराजय कबूल करने के बजाए कही ईवीएम मशीन पर ठीकरा फोड़ती है तो कही भगवा को आतंक से जोड़ती है। कांग्रेस स्वयं अपने विसर्जन का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

Share:

Leave a Comment