enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश साहित्य जगत में शोक...हिन्दी के बड़े कवि का निधन...

साहित्य जगत में शोक...हिन्दी के बड़े कवि का निधन...

दिल्ली(ईन्यूज एमपी)-हिन्दी के बड़े कवि केदारनाथ सिंह का निधन हो गया है। प्रसिद्ध साहित्कार केदारनाथ सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिनका इलाज भी चल रहा था लेकिन सोमवार रात उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

हिन्दी में केदारनाथ सिंह की कई प्रमुख कविता संग्रह हैं। उन्हें जीवनभारती सम्मान (उड़ीसा) और व्यास सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार, कुमार आशान पुरस्कार (केरल), दिनकर पुरस्कार समेत अनेक प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किए जा चुके थे।उन्हें हिंदी के सबसे बड़े सम्मान ज्ञानपीठ और साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। केदारनाथ सिंह इसलिए भी याद किए जाएंगे कि वह कई जटिल विषयों पर बेहद सरल और आम भाषा में लेखन उनकी रचनाओं की विशेषता रही। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है। आज उनके पार्थिव शव को पंचतत्व में विलीन किया जाएगा।

Share:

Leave a Comment