enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश श्योपुर में आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान...

श्योपुर में आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान...

श्योपुर (ईन्यूज़ एमपी)-"महिलाएं सिर्फ अपने परिवार की धुरी नहीं, परिवार की शक्ति का केंद्र भी हैं। परिवार के संचालन से लेकर रिश्तों के निर्वहन तक हर मोर्चे पर उनकी अहम भूमिका है। महिलाओं को मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक स्तर पर समर्थ होना चाहिए। जिसमें योग और प्राणायाम का अहम योगदान हो सकता है। उक्त विचार उत्कृष्ट शाला की अध्यापिका प्रीति भटनागर ने महिला दिवस समारोह संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वे पतंजलि योग समिति की जिला महिला इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम का आयोजन सूबात रोड स्थित विट्ठल मंदिर पर किया गया। समिति की जिला अध्यक्ष माधुरी अंधारे द्वारा संचालित कार्यक्रम की अध्यक्षता जसवंती आर्य ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ विष्णु कांता टकसाली तथा अरुणा मोरघोड़े मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सावित्री पाठक तथा कलावती मुदगल को आत्मनिर्भर होकर परिवार के संचालन के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में योग की धारा को सतत प्रसारित करने के लिए कल्पना चुनेकर व सीमा सक्सेना को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। आभार प्रदर्शन निशा गोयल द्वारा किया गया।

Share:

Leave a Comment