enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा की मिशन 2018 की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका होगी: चौहान

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की मिशन 2018 की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका होगी: चौहान

भोपाल ( ईन्यूज़ एमपी ) - भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि मिशन 2018 की सफलता में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रदेश की आबादी में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की 52 प्रतिशत भागीदारी है। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह ने की। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी कन्हाईराम रघुवंशी और पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने मोर्चा के मंडल स्तर तक गठन की जिलेवार समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि मोर्चा के सभी 53 जिलों के प्रशिक्षणवर्ग आयोजित हो चुके है। बुरहानपुर, धार, झाबुआ में जल्दी ही आयोजित किए जायेंगे। बैठक में आईटी और सोशल मीडिया के कार्य का विस्तार करने के लिए हर संभाग में 10, विधानसभा क्षेत्र में 10 और मंडल में 5 कार्यकर्ता मनोनीत करने पर विचार किया गया। प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों पर मोर्चा के पांच-पांच कार्यकर्ता तैनात करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 15 अप्रैल तक तैयारी पूर्ण कर ली जायेगी। इसके बाद मई माह में पिछड़ा वर्ग के जिला सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे। हर जिला सम्मेलन में 10 हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रदेश में 91 पिछड़ा वर्ग की जातियां निवास करती है। श्री कुशवाह ने बताया कि जिलों में पिछड़ा वर्ग की जातियों के सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा। इसके लिए जातिवार वर्गीकरण किया जायेगा।

बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, पूनमचन्द पटवारे, जितेन्द्र गूर्जर, जमना सेन, सरोज राजपूत, रामनिवास गुर्जर, जितेन्द्र चैरसिया, नरेन्द्र राठौर ने भी भाग लिया।

Share:

Leave a Comment