ईसागढ़ ( ईन्यूज़ एमपी ) - जनपद के सभागार में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र जिला अशोकनगर के तत्वाधान में नेहरू युवक मंडल भरौली के संयोजन से आस-पड़ोस युवा संसद का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया गया इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया मुख्य अतिथि के रुप में बी.एस. अहिरवार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ईसागढ़ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र जिला अशोकनगर जिला समन्वयक हेमेंद्र सिंह ने की विशेष अतिथि तहसीलदार इसरार खान अहमद खान पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतराम बैरागी अतिथियों के वक्तव्य में सर्वप्रथम मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम के विकास में युवाओं की भूमिका होनी चाहिए इसी उद्देश्य को ले कर नेहरू युवा केंद्र युवाओं को साथ लेकर विकास कार्यक्रम कर रहा है इसी क्रम में पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा की आज का युवा नशा व्यसन गलत आदतों को को त्याग कर महापुरुषों के बताए मार्ग पर आगे बढना चाहियें इसी क्रम में हेमेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में नेहरू युवा केंद्र की संचालित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी युवाओ को मार्गदर्शित करते हुए कहा की शिक्षा पर्यावरण नशा मुक्ति कौशल विकास आदी विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला इसी क्रम में संतराम बैरागी ने कहा की आज के युवा को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ संस्कार युक्त शिक्षा भी अनिवार्य है युवा चाहे गांव का हो या शहर का हो संस्कार व्यक्ति के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं,आगे बढ़ाते हुए नेहरु युवा भरौली मंडल अध्यक्ष रामकुमार रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार का उपक्रम है नेहरू युवा केंद्र गांव गांव जाकर समितियों का गठन कर ग्राम संसद का आयोजन कर रहा है युवाओं को उनकी प्रतिभा निखार ने में नेहरू युवा केंद्र की बड़ी भूमिका हैं कार्यक्रम में उपस्थित मनोज शर्मा राजेश यादव, नन्दकिशोर बैरागी, राजेश शर्मा, पवन केवट, मोंटी शर्मा, सौरभ प्रजापति, विजय रघुवंशी , दशरथ रधुवंशी ,अनिकेत यादव ,सुनील एन.वाय.वी. ,मालती ,संगीता खंडेले, मेघा वैष्णवी आदि बड़ी संख्या में युवतियाँ व युवा उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मान्वेन्द सिन्हा ने किया कार्यक्रम का आभार नारायण दास बैरागी नेहरू युवा केंद्र एन. वाई. वी. ने किया