सतना : दीपावली पर्व के अवसर पर चित्रकूट में पॉच दिवसीय मेला का आयोजित होगा। चित्रकूट दीपावली मेला में अत्यधिक श्रृद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु कलेक्टर संतोष मिश्र ने कार्यपालिक दण्डाधिकारी 11 कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किये है। नियुक्त कार्यपालिक दण्डाधिकारियों के सहायोग हेतु सहयोगी कर्मचारी भी तैनात किये गये है। कलेक्टर द्वारी जारी आदेशानुसार चित्रकूट प्रमुख द्वार पर प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक एल.एल. यादव अनुविभागीय दण्डाधिकारी उचेहरा एवं सहयोग कर्मचारी अशोक प्रताप सिंह, आशीष सिंह पटवारी, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के.के. पाठक अनु.दण्डाधिकारी रामपुर बघेलान, सहयोगी राजीव तिवारी आर.आई., सुखेन्द्र सिंह पटवारी, रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक आर.एन. खरे तहसीलदार रामपुर बघेलान, सहयोगी रोहित सिंह, नरेन्द्र मणि पाण्डेय पटवारी, द्वितीय द्वार पर प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नीलाम्बर मिश्रा अनु.दण्डाधिकारी नागौद, सहयोगी रधवा कोल आर.आई., जीतेन्द्र बागरी पटवारी, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक पी.सी. शाक्य अनु.दण्डाधिकारी अमरपाटन, सहयोगी भोलादीन, विनीत रत्नाकर पटवारी, रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक जीतेन्द्र वर्मा तहसीलदार मझगंवा, सहयोगी अम्बिका चरण त्रिपाठी, मनीष सोनी पटवारी, कंट्रोल रूम में प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुश्री निशा नापित तहसीलदार नजूल, सहयोगी हरिओम उरमलिया, रवीन्द्र नामदेव पटवारी, दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक सुश्री रैना तामिया नायब तहसीलदार सहयोगी मनोज पटेल, विभूति गौतम पटवारी, हनुमान धारा अस्थाई बस स्टैण्ड में प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक गौरीशंकर पाण्डेय नायब तहसीलदार सहयोग नीलेश मिश्रौलिया, भारवेन्द्र सिंह पटवारी, रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक व्ही.के. पटेल नायब तहसीलदार, भरतघाट/रामघाट हेतु महेन्द्र पटेल तहसीलदार सहयोगी रावेन्द्र तिवारी, जीतेन्द्र सिंह पटवारी, हनुमानधारा में बिसन सिंह तहसीलदार एवं सहयोगी राजभजन गौतम, भूपेन्द्र गौतम पटवारी, गुप्त गोदावरी में लक्ष्मीकांत मिश्रा नायब तहसीलदार सहयोगी जगत नारायण पयासी, दिलेश पटेल पटवारी, सती अनुसुईया में मणिराज सिंह नायब तहसीलदार एवं सहयोगी अशोक जैन, उदय गर्ग पटवारी, पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस लक्ष्मण पाण्डेय नायब तहसीलदार, सहयोगी देवराज प्रजापति, अखण्ड प्रताप सिंह पटवारी, एवं रिजर्व दल में लवकुश शुक्ला नायब तहसीलदार, सहयोगी रामचरण बागरी, रामचन्द्र प्रजापति पटवारी, रावेन्द्र जैन नायब तहसीलदार एवं सहयोगी कर्मचारी दर्शन प्रजापति तथा शैलेष तिवारी पटवारी को तैनात किया गया है। संबंधित अधिकारी कर्मचारी सौपें गये कार्यो को नियत स्थान पर समयानुसार संपादित करेंगे।