enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश यूपी-बिहार उपचुनावों की मतगणना जारी......

यूपी-बिहार उपचुनावों की मतगणना जारी......

दिल्ली( ईन्यूज़ एमपी ) - उत्तर प्रदेश की दो व बिहार की एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के भी नतीजे घोषित होंगे। यूपी की गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

सबसे पहले बैलेट वोट गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। दोपहर 12 बजे तक दोनों सीटों के नतीजे आने की उम्मीद है।

गोरखपुर लोकसभा सीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है। जबकि, इलाहाबाद की फूलपुर सीट उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है। इन दोनों सीटों पर 11 मार्च को उपचुनाव हुए थे।

गोरखपुर में 43 प्रतिशत व फूलपुर में 37.39 फीसद वोट पड़े थे। भाजपा के लिए यह दोनों ही सीटें प्रतिष्ठा से जुड़ी हैं। बुधवार को इन दोनों सीटों के परिणाम आ जाएंगे। वहीं आयोग ने उप चुनाव वाली बिहार की तीनों सीट पर भी मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है।

आयोग के निर्देश पर अररिया, जहानाबाद और भभुआ में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। भभुआ और जहानाबाद विस सीट के लिए 10 बजे तक मतगणना पूरी होने की उम्मीद है। जबकि 12 बजे तक अररिया लोकसभा उपचुनाव का परिणाम आ जाएगा।

Share:

Leave a Comment