enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश इंदौर में महिला पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न......

इंदौर में महिला पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न......

इंदौर ( ईन्यूज़ एमपी ) - महिलाएं यदि ठान लें तो वे कुछ भी कर सकती हैं। महिलाओं का सम्मान एक दिन नहीं होकर रोजाना होना चाहिए। आज धरातल से लेकर ब्रह्मांड तक महिलाएं काम कर रही हैं। फिर चाहे राजनीति, पत्रकारिता, प्रबंधन, बैंकिंग, एवीएशन, साहित्य-कला, संगीत, फिल्म अथवा खेल ही क्यों न हों। सुनीता विलियम्स, कल्पना चावला, सानिया मिर्जा, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन, विदेशमंत्री सुषमा स्वराज भी महिलाएं भी हैं। उन्होंने कहा आगे कहा कि पहले हरियाणा में बेटियों का प्रतिशत बहुत कम था, लेकिन आज हरियाणा में लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।
सेवानिवृत्त आईपीएस एवं पूर्व आईजी डॉ. आशा माथुर ने कहा कि बेटियों को बेटी की तरह ही पाला जाए न कि बेटों की तरह, बेटियां भी बेटे से कम नहीं हैं। घरेलू हिंसा, दहेज जैसी समस्याओं को महिलाएं ही बढ़ावा देती हैं, जिसे महिलाएं ही रोक सकती हैं। महिलाएं ही महिलाओं को दिशा दे सकती हैं। आवश्यकता है वे अपनी मानसिकता में बदलाव लाएं। केवल कानून बना देने से महिलाओं की स्थिति नहीं सुधर सकती, जब तक महिलाएं स्वयं आगे आकर इसका विरोध न करें। उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता के मामले में तो आज देश में अव्वल बन चुका है, लेकिन मानसिक स्वच्छता और आंतरिक स्वच्छता में भी उसे अव्वल आने की जरूरत है। इसकी शुरूआत इंदौर से होना चाहिए। इस मामले में भी हमें इंदौर को नंबर वन बनाना होगा, तभी हम सही मायने में नंबर वन कहलाएंगे।
पद्मश्री जनक पलटा ने कहा कि आज बेटियों को नहीं, बेटों को संस्कारित करने की जरूरत है जो विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन कर देर रात सड़कों पर धमाल मचाते हुए महिलाओं के बदसलूकी एवं चैन स्नेचिंग जैसे अपराध करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आजकल सोशल साइट पर एक बात का बहुत जोरों से प्रचार किया जा रहा है कि बीयर फेस्टीवल होने वाला है, जिसमें लड़कियों को कम कीमत में बीयर दी जाएगी। यह शहर सात्विक खान-पान वालों का सांस्कृतिक शहर है, जहां इस तरह के फेस्टीवल के लिए कोई जगह नहीं है। शहर की संस्कृति को बिगाडऩे वाले ऐसे लोगों का सख्त विरोध कर उनका बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मानवता एक पक्षी है और जिसकी ी और पुरुष दो आंखें हैं। समाज में दोनों का ही संतुलन जरूरी है।
उक्त उद्बोधन विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में इंदौर प्रेस क्लब द्वारा उन महिला पत्रकारों का सम्मान समारोह में व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजक जयश्री पिंगले और रजनी खेतान ने बताया कि रविवार को इंदौर प्रेस क्लब केराजेंद्र माथुर सभागार में महिला पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में सुश्री मनीषा दुबे, सुश्री रुखसाना मिर्जा, श्रीमती श्रुति अग्रवाल, श्रीमती ऋचा चौधरी मजुपुरिया, श्रीमती मीना खान, सुश्री नीता सिसौदिया, सुश्री अंकिता जोशी, श्रीमती सुमेधा पुराणिक चौरसिया, श्रीमती प्रियंका जैन देशपांडे, श्रीमती भारती जोशी, श्रीमती सौदामिनी ठाकुर मजूमदार, सुश्री प्रियंका पांडे, सुश्री साक्षी शर्मा, सुश्री दीपिका अग्रवाल को विधायक उषा ठाकुर, महापौर उमाशशि शर्मा, ख्यात शिक्षाविद पुनीता नेहरू, ख्यात शाीय संगीत गायिका शोभा चौधरी व कल्पना झोकरकर, एडवोकेट सुधा श्रीवास्तव, एडवोकेट अचला जोशी, वरिष्ठ अभिभाषक मीना चाफेकर, एडवोकेट शम्मो शगुफ्ता खान, अंजू माखीजा, मालासिंह ठाकुर, वैशाली खरे, मनीषा गोर, पार्षद दीपिका नाचन, एसपी पीटीएस मनीषा पाठक सोनी, एसपी फायर सर्विसेस अंजना तिवारी, सीएसपी पारुल वेलापुरकर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. निरजा पुराणिक, डॉ. आशा बक्षी, डॉ. निकिता रावल ने सम्मान पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। पत्रकार साक्षी शर्मा की ओर से तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच उनकी माताजी ने यह सम्मान ग्रहण किया। स्वागत भाषण कार्यक्रम की संयोजक सुश्री जयश्री पिंगले ने दिया।
अपने किस्म के इस खास कार्यक्रम की खूबी यह थी कि जिन महिला पत्रकारों का सम्मान किया गया, उनकी सफलता की कहानी पुरुष साथियों ने बयां की। इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महासचिव नवनीत शुक्ला, प्रकाश हिंदुस्तानी, महेन्द्रसिंह सोनगिरा, प्रदीप जोशी, संजय लाहोटी, हर्षवर्धन प्रकाश, आशीष जोशी ने अलग-अलग रूप से इन कहानियों को सुनाया। इस दौरान शहर की विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने महिला पत्रकारों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन मंजूषा जौहरी ने किया। आभार इंदौर प्रेस क्लब कार्यकारिणी सदस्य रजनी खेतान ने माना।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष पद्मा भोजे, महिला मोर्चे की पूर्व अध्यक्ष ज्योति तोमर, ऋषिता नातू, दीपा वंजानी, ख्यात गायिका आभा, विभा चौरसिया, महिला मोर्चे की प्रदेश महामंत्री श्रेष्ठा जोशी, अनिता पुरोहित, पार्षद विनिता धर्म, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि यादव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण कुशवाह, पत्रकार नाज पटेल, नेहा जोशी मराठे, विभा सोनी, रक्षा श्रीवास्तव, वैशाली व्यास, अनुप्रियासिंह ठाकुर, मनदीप कौर भाटिया, समाजसेविका यामिनी उपाध्याय, सरिता काला के साथ ही शहर की प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक, विधि व चिकित्सा क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां भी मौजूद थी।

Share:

Leave a Comment