सीधी ( ईन्यूज़ एमपी ) - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम Тदिल सेТ के माध्यम से विभिन्न सामाजिक - सांस्कृतिक एवं समसामयिक विषयों पर नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने किसानों, मजदूरों और महिलाओं के कल्याण के लिए हाल के दिनों में लिए गए निर्णयों तथा योजनाओं से नागरिकों को अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के विकास के लिए सबको साथ मिलकर काम करने के लिए आह्वान किया। सीधी जिले में भी नागरिकों द्वारा Тदिल सेТ कार्यक्रम को सुना गया। कलेक्टर दिलीप कुमार ने ग्राम पंचायत नेबुहा पश्चिम मेें ग्रामीण जनों के साथ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद श्री कुमार ने ग्रामीण जनों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होने ग्रामीण जनों को शौचालयों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।