विदिशा ( ईन्यूज़ एमपी ) - पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर के मार्गदर्शन मेंं पुलिस और आमजनों के बीच सतत सम्पर्क बना रहें इसके लिए जिले में नवाचार ССकुशल क्षेमТТ की शुरूआत की है।а ааа पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर ने बताया कि जिले में ऐसी पीड़ित महिलाएं जिनकी मदद पुलिस द्वारा की गई है। उनसे सतत सम्पर्क कर उन सभी का ССकुशल क्षेमТТ पूछने का नवाचार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से शुरू हुआ है।а ааа पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर के निर्देशों पर जिले में किए गए नवाचार के तहत पीड़ित महिलाओं के घर पहुंचकर उनकी ССकुशल क्षेमТТ की पूछताछ पुलिस विभाग के अमले द्वारा की जा रही है साथ ही साथ आरोपी पक्ष द्वारा किसी भी प्रकार की धमकी या परेशान तो नही किया जा रहा है कि जानकारी संवादों के माध्यम से प्राप्त की जा रही है।а ааа कुशल क्षेम की जानकारी लेते वक्त अनेक पीड़ित महिलाओं ने दबंगता के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने पुलिस से कहा कि हमे समय पर आपकी मदद मिल जाने से हमारी समस्याओं का निदान हुआ है और हौंसला अफजाई करने के लिए पुलिस के प्रति हम कृतज्ञ है।а ааа संवाद के दौरान बताया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित ना हो इसी उद्वेश्य से उक्त नवाचार जिले में किया गया है और सभी पुलिस अधिकारियों को कार्य क्षेत्रों की ऐसी महिलाएं जिनके द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। निराकरण के उपरांत महिलाएं भयभीत होकर अपना जीवन निर्वाह तो नही कर रही है का पता लगाना भी है।а ааа एसओ विजय त्रिपाठी, एएसआई नेपाल सिंह चंदेल व थाना के अन्य स्टाप ने भी पीड़ित महिला के घर पहुंचकर पीड़ित व नाबालिग बच्चों के साथ-साथ उनके पेरेंटस से संवाद स्थापित कर नाबालिग बच्चों से भी अपने स्तर पर कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की है।а ааа पुलिस द्वारा अनेकों से संवाद स्थापित करने के दौरान उन सभी ने अति प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हमारी कुशल क्षेम पूछने के लिए हमारे घर आई है पुलिस के प्रति इस कार्यवाही से पीड़ित महिलाओं व समाज का विश्वास बढा है तथा साथ ही साथ पुलिस की यह कार्य प्रणाली कहीं ना कहीं महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता परिलक्षित करती है। ааа इस प्रकार के बीच-बीच में पीड़िता के घर जाकर पुलिस द्वारा उनकी कुशलता व हालचाल पूछी जाए तो समाज का पुलिस के प्रति विश्वास बढे़गा व अच्छा समन्वय स्थापित होगा और भविष्य में घटने वाली घटनाओं पर समय रहते अंकुश लगाया जा सकता है।а