भोपाल (ईन्यूज एमपी)- देश और प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप अख्तियार कर चुकी है। केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, जबकि लाखों रोजगार छीने जा रहे हैं। इधर राज्य में भी हालात बेहद खराब हैं। आम आदमी पार्टी की युवा शक्ति इसका कड़ा विरोध करती है। विरोध स्वरूप शनिवार 10 मार्च को शाहजहानी पार्क में विशाल आम सभा की जाएगी। यहां युवा शक्ति आगे की आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी और प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की ओर से मुख्यमंत्री के नाम लिखे गए हजारों हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा 1- यादगार-ए-शाहजहानी पार्क में युवा शक्ति की आम सभा। समय: 12.30 बजे दोपहर 2- आगामी आंदोलन की रूपरेखा की घोषणा। समय: दोपहर 2 बजे 3- मुख्यमंत्री को प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के हस्ताक्षर युक्त हजारों मांग पत्र सौंपे जाएंगे। समय: 3.00 बजे दोपहर