enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रिहायसी इलाके में तेंदुए ने मचाया उत्पात,एक युवक घायल...

रिहायसी इलाके में तेंदुए ने मचाया उत्पात,एक युवक घायल...

इंदौर(ईन्यूज एमपी)-аपल्हर नगर क्षेत्र में एक तेंदुए ने जमकर उत्पात मचाया| इस दौरान उसने एक युवक पर हमला भी किया और एक घर में जा घुसा| सूचना मिलते लोगों की भरी भीड़ यहां इकट्ठी हो गई| वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची औरа रेस्क्यू कर तेंदुए को पकड़ लिया गया| इलाके में तेंदुए की दस्तक से दहशत का माहौल बन गया था|а

दरअसल, शुक्रवार सुबह पल्हर नगर क्षेत्र में तेंदुआ घुसने की खबर ने सनसनी फैला दी| लोग घर में दुबक गए| इस दौरान तेंदुआа 415 नंबर मकान में घुस गया| इससे पहले तेंदुए ने एक युवक पर हमला भी किया| लोगों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी| वहीं तब तक इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई और लोगों को भारी भीड़ यहाँ इकट्ठी हो गई| वन विभाग की टीम ने आते ही रेस्क्यू शुरू किया और मकान के बाहर पोजिशन ली और तेंदुए की सर्चिंग शुरू की। घर के आसपास तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया | फिर टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए बेहोश करने वाले इंजेक्शन से निशाना लगाया। इंजेक्शन लगने से तेंदुआ बेहोश हो गया और वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ जू से नहीं आया है, वह जंगल की ओर से आया है। पल्हर नगर के करीब खेत हैं, बताया जा रहा है कि वहीं से तेंदुआ रहवासी इलाके में आया |

वन विभाग के दल ने स्थानीय पुलिस और कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (चिड़ियाघर) के विशेषज्ञों के साथ सफल रेस्क्यू ऑपरेशन कर तेंदुए को पकड़ लिया हैं। पकड़ने के पूर्व तेंदुए को बेहोश करने के लिए 5 बार ट्रेंकुलाइजर गन से निशाना साधा गया। पांचवी बार मे निशाना ठीक लगा। बेहोश तेंदुए को वन विभाग के वाहन से चिड़ियाघर ले जाया जा रहा हैं। चिड़ियाघर में तेंदुए का स्वस्थ परीक्षण किया जाएगा

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░