enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश शीतला सप्तमी का पावन पर्व बडी श्रध्दा के साथ मनाया गया........

शीतला सप्तमी का पावन पर्व बडी श्रध्दा के साथ मनाया गया........

ब्यावरा ( ईन्यूज़ एमपी ) - आज नगर में शीतला सप्तमी के पावन पर्व पर बडी श्रध्दा आस्था व परंपरागत तरीके के साथ
मनाया गया। महिलाओं ने ठंडा भोजन पकवान आदि बनाकर मातामंड मोहल्ला स्थित अतिप्राचीन शीतलामाता मंदिर में शीतला माता को ठंडा भोग लगाया। सप्तमी पर्व को लेकर महिलाओं में अच्छा खासा उत्साह देखा गया। मतामंड मोहल्ला स्थित प्राचीन मंदिर में पूजा- अर्चना करते हुए खुशहाली की कामना की। प्रतिवर्ष अलसुबह से ही महिलाओ की भारी भीड
पूजा-अर्चना के लिए उमड पडती है और देर रात तक यह सिलसिला चलता रहता है। शीतला माता मंदिर में महिलाऍ घरों से बनाए गए भोजन आदि की थाली लेकर माता को भोग लगाने के लिए पहुंची शीतला माता मंदिर में महिलाओं की भारी भीड को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना नजर आया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया। इसके अलावा वाहनों से भी पुलिस कर्मी स्थिति पर नजर रखे हुई थी।

Share:

Leave a Comment