भोपाल- प्रदेश में मामा कहलाने वाले मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला दिवस के मौके पर भांजियों के लिए कई घोषणाएं की।मजदूर तबके से आने वाली महिलाओं के लिए शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब मजदूर महिलाओं को डिलीवरी से पहले पोषण आहार लेने के लिए छटवे महीने से 4000 रुपये महीना देगी।इसके लिए सरकार ने बाकायदा योजना भी बना ली है।इसके अलावा मुख्यमंन्त्री ने बताया कि महिलाओं के हिट सुरक्षित रखने के लिए महिला कोष की भी स्थापना की जाएगी,साथ ही ऐसी महिलाएं जो अविवाहित है उन्हें 50 साल की हो जाने के बाद सरकार पेंशन देगी। वहीं वकालत के पेशे से जुड़ी महिलाओं के लिए भी भी महिला दिवस के मौके पर शिवराज सिंह ने सौगात दी,शिवराज ने कहा कि उच्च न्यायलय में महिला वकील काम होती है इसलिए अब तीस फीसदी महिलाओं को सरकारी वकील बनाया जाए ये सुनिश्चित किया जाएगा।