enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू, छात्र हो रहे हैं परेशान.......

कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू, छात्र हो रहे हैं परेशान.......

ग्वालियर ( ईन्यूज़ एमपी ) - ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में एक बार फिर हड़ताल का दौर शुरू हो गया हैं। बुधवार को जीवाजी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। इन कर्मचारियों की प्रमुख मांगों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने पेंशनर की समस्याएं हल करने संबंधी मांगे प्रमुख हैं। खास बात यह है कि डेढ़ महीने पहले ही विश्वविद्यालय की कुलपति ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर उन्हें आश्वासन दिया था। लेकिन उसके बावजूद कर्मचारियों को अभी तक नियमित नहीं किया जा सका। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें ना तो सरकार पर अब भरोसा रह गया है और ना ही विश्व विद्यालय प्रबंधन पर कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें सिर्फ हड़ताल के बाद आश्वासन मिलता हैं। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें नारेबाजी भी की कर्मचारियों को कहना कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती वह हड़ताल पर रहेंगे। इसके उलट कर्मचारियों की हड़ताल के बाद दूर दराज से आने वाले परेशान हो रहे हैं। छात्र अपनी मार्कशीट अथवा किसी दूसरे कार्य से जब यहां बुधवार को पहुंचे तो उन्हें हड़ताल का पता लगा छात्रों का कहना है कि हड़ताल के चलते उनका कोई काम हो पाया। बल्कि समय और पैसे की बर्बादी भी हुई।

Share:

Leave a Comment