राजगढ़ ( ईन्यूज एमपी ) - आज रंगपंचमी के अवसर पर राजगढ़ जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे खादी ग्रामोंउधोग बोर्ड के उपाध्यक्ष रघुनन्दन शर्मा, जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा , जिला पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रशाद , भाजपा जिला अध्यक्ष बद्रीलाल यादव , जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी प्रवीण सिंह जिला जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार दुवेदी , सहित पत्रकार सत्येन्द्र भारील्ल , भानू प्रताप ठाकुर ,तनवीर वारसी , अतीक खान , मुकेश नामदेव , रवि सेन , सहित जिले भर से आये पत्रकार साथियो द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली पर्व की बधाई दी इस अवसर पर डी .जे .ढोल तप्ला पेटी पर होली बधाई गीत गाये जिसमे जिला कलेक्टर व जनप्रतिनिधि व पत्रकार साथी भी अपने आप को होली रंग उमंग मे झूमने गाने से नही रोक पाये वही सभी ने आपस मे गले मिलकर एक दूसरे की आपसी भाई चारे के पर्व होली की सभी को बधाई दी।