enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रंग पंचमी के रंग में रंगा पेटलावद.......

रंग पंचमी के रंग में रंगा पेटलावद.......

पेटलावद ( ईन्यूज़ एमपी ) - आज अबीर गुलाल के साथ फागुन मास का रंगपंचमी पर्व क्षैत्रभर में मनाया जा रहा है। कई जगह पानी बचाने के लिए ज्यादातर लोगो ने सूखे रंगो से होली खेल रहे है। वहीं आज पूरे दिन शहर में स्नेह के रंगो का उत्साह रहेगा। सारे गिले-शिकवे भूल इस दिन लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगा रहे है। छोटो ने बड़ो को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया।

राधाकृष्ण मित्र मंडल द्वारा निकाली जा रही फाग यात्रा:

रंगपंचमी पर्व पर राधाकृष्ण फाग उत्सव समिति द्वारा फाग यात्रा निकाली जा रही है। फाग यात्रा में इस बार नया देखने को मिल रहा है।। इस बार रंग पंचमी पर शहर में जमकर हुड़दंग मच रहा है। फाग यात्रा निलकंठेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई। मालूम हो कि राधाकृष्ण फाग उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष रंग पंचमी पर फाग यात्रा का आयोजन किया जाता है। भगदड़ न मच जाए, इसके लिए पुलिस को कमान संभाली है। फाग यात्रा में घुम रहे युवाओं ने सारे शहर को रंगीन कर दिया। फाग यात्रा में युवाओ का उत्साह चरम पर रहा। आसपास के गांवो से हुई हजारो ग्रामीणों की आमद से शहर की आबादी कुछ घंटो के लिए दोगुनी हो गई। इसके साथ ही लयबद्ध थिरकन का ऐसा दौर चला कि हर कोई उसमें खो गया। जितना जोश शहरवासीयों में नजर आया उतना ही उत्साह ग्रामीणों ने भी दिखाया।

यहां से गुजरेगा काफिला:

फाग यात्रा नगर के पुराना बस स्टैंड होती हुई गणपति चौक, अंबिका चौक, सुभाष मार्ग, रंगरेज गली, झंडा बाजार, भोई मोहल्ला, गांधी चौक, साई मंदिर होते हुए पुराना बस स्टैंड से फिर पुन: शंकर मंदिर प्रांगण पर जाकर समाप्त होगी। फाग यात्रा में मस्ताने रंगो और पानी की बौछारो के बीच होली खेलते नजर आए। इस मौके पर नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पत्रकार सहित युवाओ और सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

Share:

Leave a Comment