ईसागढ़ ( ईन्यूज़ एमपी ) - न्यू बहुउद्देशिय कर्मचारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश याद ने बताया की 7 मार्च से समस्त बहुउद्देशीय कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रमेश यादव ने बताया की बहुउद्देशीय कर्मचारियों की मांगे ज्यों की त्यो अधर मैं लटकी हुई है राज्य सरकार ने बहुउद्देशीय कर्मचारियों की मांगो पर कोई गौर नही किया जबकि बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ मानव की जन्म से लेकर मृत्यु तक सेवाएँ देता है राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचा कर,स्वस्थ सेवाएँ देकर घर घर जाकर दस्तक देकर जमीनी धरातल को मजबूत कर फिर चाहे शादी हो बरसात हो हर तरह के मौसम का मुकाबला कर भारत माता के सपूतों के जीवन की सुरक्षा की गारंटी प्रदान करता है ऐसे कर्मचारियों की न्यायोचित मांग वेतन विसंगतियों,पदनाम परिवर्तन आदि मांगे अधर में लटकी हुई हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने मध्यप्रदेश सरकार से मांग की है कि समय रहते बहुउद्देशीय कर्मचारियों की मांगो को स्वीकार कर, कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने के लिए विवस न किया जावे।बहुउद्कदेशीय र्मचारियों की मांगे पूरी ना होने के कारण कर्मचारी 7 मार्च से हड़ताल पर जा रहे हैं।