राजगढ़ ( ईन्यूज एमपी ) - आज राजगढ़ जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रशाद के बंगले पर आयोजित पुलिस पत्रकार होली मिलन सामरौह मे पहुँचे पत्रकार साथियो को जिला कलेक्टर करमवीर शर्मा जिला पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रशाद, भिंड सांसद डा .भगीरथ प्रशाद , राजगढ़ विधायक अमर सिह यादव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर ' पी .प्रजापति द्वारा रंग गुलाल लगा होली पर्व की बधाई दी उसके बाद पुलिस लाइन मे आयोजित पुलिस की होली मे पहुँच कर जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा व पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रशाद ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों व पुलिस लाइन मे पुलिस परिवार के साथ होली मनाई इस अवसर पर ज़िला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक भी होली के रंग मे रंगे दिखाई दिये होली की मस्ती मे ढोल की थाप पर होली की बधाईयों के बीच पुलिस अधीक्षक भी अपने अधीनस्थों का मनोबल बढ़ाने के लिये अपने आप को झूमने गाने से नही रोक पाई और खुद भी होली की बधाइयाँ देते हुई झूमने लगी जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिले की जनता को शाँति पूर्वक होली मनाने की बधाइयाँ भी दी।