enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कस्तूरबा आश्रम निवाली में होगी विशिष्ट व्यवस्था

कस्तूरबा आश्रम निवाली में होगी विशिष्ट व्यवस्था

बड़वानी : क्षेत्र की प्रसिद्ध शिक्षा संत सुश्री कांता बहन द्वारा स्थापित कस्तूरबा ट्रस्ट के आश्रम में विशिष्ट व्यवस्था कराई जायेगी। जिससे इस आश्रम में रहने वाली 12 सौ छात्राओ को ओर बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
गुरूवार को कलेक्टर श्री अजयसिंह गंगवार ने जिला पंचायत सीईओ श्री मालसिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री आरके श्रोती, आश्रम की पदाधिकारी सुश्री कलावती किराड़े के साथ कस्तूरबा ट्रस्ट आश्रम निवाली का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने आश्रम को वट वृक्ष का रूप प्रदान करने वाली कांता बहन त्यागी के स्मृति में बनाये गये स्मृति कक्ष का भी अवलोकन किया।
आश्रम की बेहतरी हेतु दिये गये निर्देश
सम्पूर्ण आश्रम परिसर में पैवर लगाने का कार्य किया जायेगा। जिससे वर्षाकाल में छात्राओ को कोई परेशानी न हो।
सम्पूर्ण आश्रम परिसर में जल-मल निकासी की व्यवस्था तथा मानक स्तर के शौचालयो का निर्माण करवाया जायेगा।
आश्रम के पदाधिकारियो के क्रमोन्नति, पदोन्नति, संविलियन का निराकरण आगामी एक माह में अनिवार्य रूप से कराया जायेगा।
आश्रम परिसर में 100 सीटर पोस्ट मेट्रिक छात्रावास बनाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भिजवाकर स्वीकृत कराया जायेगा।

Share:

Leave a Comment