भोपाल ( ईन्यूज़ एमपी ) - नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने रंगों के उत्सव होली पर प्रदेश के सभी नागरिकों को बधाई दी है। श्री सिंह ने कहा कि बुराईयों के दहन के प्रतीक इस पर्व पर हम सभी लोगों को बुराईयों की प्रतीक बनी ताकतों को समाप्त करने का संकल्प लेना होगा जो हमारे प्रदेश के विकास और लोगों की परेशानी का कारण हैं। श्री सिंह ने कहा कि होली पर्व पर हम सभी लोग एकजुट होकर प्रदेश से बुराईयों को जड़ से समाप्त करने का प्रण करें।