enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश उपचुनाव पड़ रहे भारी,10 माह में लगातार चौथी हार,आखिर कहाँ है फूल की भूल, आखिर क्यों नहीं हो पा रहा गढ़ फ़तह.......?????

उपचुनाव पड़ रहे भारी,10 माह में लगातार चौथी हार,आखिर कहाँ है फूल की भूल, आखिर क्यों नहीं हो पा रहा गढ़ फ़तह.......?????

(ईन्यूज़ एमपी) - मुंगावली और कोलारस उपचुनाव के पहले अटेर और चित्रकूट उप विधानसभा चुनाव का परिणाम भी कांग्रेस की झोली में गया है। पिछले साल अप्रैल में अटेर का चुनाव जीतने के बाद लगातार कांग्रेस आगे बढ़ती जा रही है। और स्थिति अब यह है कि BJP को 3 माह में लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन यहां पास आपको बता दें कि कि हार का एक मुख्य वजह यह भी है कि इन चारों सीटों पर हमेशा से ही कांग्रेस का कब्जा रहा है चाहे वह अटेर विधानसभा सीट हो या चित्रकूट।
एक बात यह भी है कि 2013 विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस को मुंगावली और कोलारस विधानसभा से 30,000 से अधिक मतों से बढ़त मिली थी वहीं इस बार के उपचुनाव में सिमटकर मात्र 2100 रह गई। लेकिन अब देखना यह होगा कि क्या इसका असर आगामी 2018 विधानसभा में देखने को मिलेगा या नहीं लेकिन कोलारस और मुंगावली उपचुनाव में BJP को 2013 विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस उपचुनाव में 30,000 से अधिक का मत मिला है।

आपको बता दें कि सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे उपचुनाव में कांटे का मुकाबला रहा। मुंगावली और कोलारस विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा। मुंगावली में कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा की बाई साहब यादव को 2 हजार 123 मतों को पराजित किया। वहीं, कोलारस में महेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के देवेंद्र जैन को 8 हजार 86 वोटों से हराया।
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के निधन से रिक्त हुई मुंगावली सीट के लिए हुए मतदान में 1 लाख 47 हजार 164 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इसमें से 70 हजार 808 मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में वोट दिए, जबकि भाजपा की बाई साहब को 68 हजार 684 मत मिले।वहीं, कोलारस में कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव को 82 हजार 523 वोट मिले, जबकि भाजपा के देवेंद्र जैन को 74 हजार 437 वोट मिले। यादव ने भाजपा प्रत्याशी जैन को 8 हजार 86 वोटों से पराजित कर दिया।

Share:

Leave a Comment