enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मुंगावली सीट कांग्रेस ने जीतीं, कोलारस में बढ़त बरकरार...

मुंगावली सीट कांग्रेस ने जीतीं, कोलारस में बढ़त बरकरार...

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश की मुंगावली विधानसभा सीट एक बार फिर कांग्रेस ने 2124 मतों से जीत ली। यहां से बृजेंद्र सिंह यादव ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा की बाई साहब यादव को हराया। उधर कोलारस में 17 वें दौर की गणना के बाद कांग्रेस आगे चल रही है।

मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव लगातार बढ़त बनाए हुए थे और अंंतिम राउंड में उन्होंने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज कर ली। मुंगावली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरु कर दिया है।

मुंगावली में 18वें राउंड की गणना के बाद कांग्रेस 2855 वोटों से आगे चल रही थी और अंतिम दौर में भी शुरुआती वोट कांग्रेस के खाते में गए, जिससे निर्णायक बढ़त के साथ कांग्रेस ने जीत दर्ज की। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा कुछ देर बाद होगी।

कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव केवल पहले चरण की गिनती में पीछे थे लेकिन उसके बाद जैसे ही मतगणना आगे बढ़ी बृजेंद्र सिंह यादव की बढ़त बरकरार रही।

डाक पत्रों की गिनती में 23 में से 21 मतपत्र अमान्य किए गए हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव और भाजपा की प्रत्याशी बाईसाहब यादव के बीच है। यहां 13 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 8 निर्दलीय हैं।

Share:

Leave a Comment