enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सैलरी कटौती को लेकर 108 एम्बुलेंस कर्मियों की हडताल फिर शुरू..........

सैलरी कटौती को लेकर 108 एम्बुलेंस कर्मियों की हडताल फिर शुरू..........

ग्वालियर ( ईन्यूज़ एमपी ) - मध्य प्रदेश में जिगित्सा कंपनी द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वादा करने के बाद भी कंपनी ने वेतन से काटा हुआ पूरा पैसा वापस करने की बजाय सिर्फ 200 रुपए ही दिए हैं। जबकि कर्मचारियों का 1500 से लेकर 4000 रुपए तक काटा था। ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में 108 एंबुलेंस खड़ी कर दी गईं। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दें कि प्रदेश में 108 एंबुलेंस का संचालन जिगित्सा कंपनी करती है। कंपनी ने एंबुलेंस कर्मचारियों का वेतन काट लिया था। 17 फरवरी को प्रदेशभर में कर्मचारियों ने हड़ताल कर एंबुलेंस का संचालन बंद कर दिया था। दबाव में कंपनी के अधिकारियों ने काटा हुआ वेतन 26 फरवरी तक लौटाने का आश्वासन दिया था। कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाह ने बताया कि कंपनी ने पूरे पैसे वापस करने की बजाय सिर्फ 200-200 रुपए हमारे खातों में डाले हैं। एचआर से जब बात की तो उन्होंने पैसे लौटाने से मना कर दिया। इस कारण प्रदेशभर में हड़ताल कर रहे हैं। ग्वालियर में संचालित 15 एंबुलेंस को जिला अस्पताल बुला लिया है। 108 के कर्मचारियों की साल भर में वेतन के मामले में सातवीं हड़ताल पर है.....।

Share:

Leave a Comment