enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कोलारस में कांग्रेस की बढ़त बरकरार

कोलारस में कांग्रेस की बढ़त बरकरार

कोलारस (ईन्यूज एमपी)। कोलारस उपचुनाव को लेकर मतगणना जारी है। 5वें चरण की गणना के बाद भी कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव की बढ़त बरकरार है। महेंद्र सिंह यादव 2144 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना में पांचवें राउंड में कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव को कांग्रेस 4403 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के देवेंद्र कुमार जैन को 3579 वोट मिले हैं। अब तक गणना में ये तथ्य सामने आया है कि भाजपा को धाकड़ बाहुल्य इलाकों में कड़ी हार का सामना करना पड़ा है। जो आंकड़े सामने आ रहे पनवारी, मोहरसी, खेराई, चंडोरिया, सिंघरै में कांग्रेस के पक्ष में वोट पड़े और ये इलाके ही कांग्रेस के लिए फिलहाल निर्णायक साबित हो रहे हैं। फिलहाल 5 चरणों की अब तक की मतगणना के बाद कांग्रेस 2144 वोटोंं से आगे है।

इससे पहले कुल डाक मतमत्रों में से कांग्रेस को 8 और भाजपा को 5 मिले, जबकि एक डाक मतपत्र निरस्त कर दिया।

Share:

Leave a Comment