भोपाल ( ईन्यूज़ एमपी )а- कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी इंदौर के राऊ से निकाली गई किसान अधिकारी साइकिल यात्रा आज सुबह भोपाल पहुंच गई। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने राजधानी के पीर गेट पहुंचकर यात्रा में हिस्सा लिया और साइकिल चलाई। पटवारी की किसान अधिकार यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता साइकिल से ही विधानसभा पहुंचे। पटवारी की ये यात्रा रविवार सुबह इंदौर से शुरू हुई, जिसके बाद देवास, सोनकच्छ, आष्टा होते हुए सीहोर पहुंची| सीहोर में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह उनकी यात्रा भोपाल के लिए रवाना हुई |а विधानसभा पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ|аа यात्रा का राजधानी में जगह-जगह ही जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में कांग्रेस के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों को गुमराह करने का काम हो रहा है।а इससे पहले सीहोर में जीतू पटवारी ने कहा कि किसान मेहनत कर हमारे लिए अनाज पैदा करता है और खुद भूख और कर्ज के दलदल में फंसा है। भाजपा सरकार 14 साल से किसानों को तड़पा रही है। लगातार डीजल-पेट्रोल, खाद-बीज के दाम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्ज माफी का मुद्दा वे विधानसभा में उठाएंगे। पटवारी ने कहा कि 90 लाख किसानों पर करीब 6 0 हज़ार करोड़ का कर्ज है। अगर यूपी और महाराष्ट्र की भाजपा सरकार कर्ज माफ कर सकती हैं तो एमपी को कर्जमाफी करने में हर्ज क्या है।