enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश आलोक अग्रवाल ने भाजपा नेताओं पर साधा निशाना.....

आलोक अग्रवाल ने भाजपा नेताओं पर साधा निशाना.....

भोपाल ( ईन्यूज़ एमपी ) - आम आदमी पार्टी के विधायकों और मुख्य सचिव के बीच हुए विवाद की आग थमती नहीं दिखाई दे रही है। दिलचस्प यह है कि अब आम आदमी पार्टी इस मामले में हमलावर नजर आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मध्य प्रदेश के संयोजक आलोक अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर भाजपा के नेताओं के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। श्री अग्रवाल ने शुक्रवार को एक के बाद एक पांच ट्वीट किए और भाजपा नेताओं के अधिकारियों पर हमले को सामने लाए। ट्वीट में उन्होंने सतना के भाजपा सांसद को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा, "मध्य प्रदेश के भाजपा सांसद गणेश सिंह ने मुंबई पुलिस अधिकारी को तमाचा मारा था, न सांसद महोदय पर कार्रवाई हुई और न ही किसी अधिकारी/एसोसिएशन ने आवाज उठाई। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के एक और कद्दावर मंत्री पर हमला करते हुए भी आलोक अग्रवाल ने ट्वीट किया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अब आम आदमी पार्टी मुख्य सचिव की शिकायत पर विधायकों की गिरफ्तारी पर हमलावर हो गई है। इस मामले में निजी बातचीत में आलोक अग्रवाल ने बताया कि, "मैं बहुत पहले से कहता रहा हूं कि इस देश में दो कानून चलते हैं। एक आम जनता और अन्य पार्टियों के नेताओं के लिए है, और दूसरा कानून जो लिखित नहीं है, वह भाजपा से जुड़े लोगों पर लागू होता है।" उन्होंने कहा कि "आईएएस अधिकारियों पर हमले के बड़े उदाहरण इस देश ने पहले भी देखे हैं, लेकिन बिना जांच के कार्रवाई की कोई घटना पहले सामने नहीं आई।"

Share:

Leave a Comment