मालथौन(ईन्यूज एमपी)- जनपद विकास खंड क्षेत्र की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेवन में कक्षा 9वी और 10वी के छात्रों से प्रवेश पत्र विरतण में सुविधा शुल्क की मांह करने पर ब्लॉक शिक्षाधिकारी ने सेवन ग्राम हाईस्कूल पहुंचकर कर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राचार्य रामेश्वर प्रसाद तिवारी को प्राचार्य पद से हटा कर संस्था के आरएस लोधी को प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौपने के निर्देश दिये। सूत्रों बतलाते है प्राचार्य तिवारी ने कार्यवाही से बचने के लिये राजनैतिक सिफारिस का भी सहारा लिया। पद मोह नहीं छूट रहा है। पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के आगे सिफारिस काम नहीं आई और पद से हटाए गए। इनका कहना है हाई स्कूल सेवन का निरीक्षण किया। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की गई। प्रभारी प्राचार्य को हटाकर संस्था के आरएस लोधी को प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौपी गई है। सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मालथौन