enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने किया कोलारस विधानसभा क्षेत्र में सघन चुनाव प्रचार..

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने किया कोलारस विधानसभा क्षेत्र में सघन चुनाव प्रचार..

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि 14 साल से भाजपा सरकार के नक्शे से कोलारस, सहरिया आदिवासी और यहां का विकास गायब था लेकिन अचानक सरकार को यहां कि याद और चिंता क्यों सता रही है। इस कुटिलता और भाजपा की चाल को जनता ने पहचान लिया है जिसका जवाब वह 24 फरवरी को अपना मत पंजे पर देकर देगी। श्री सिंह आज कोलारस विधानसभा उपचुनाव में पदोरा, राजगढ़, सरजपुर, लुकवासा, बदरवास में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि बीमारू राज्य से विकासशील राज्य होने का दावा शिवराज सरकार करती है लेकिन कुपोषण में महिला अत्याचार और अन्याय में प्रदेश नं.-1 कैसे है इसका कोई जवाब नहीं है। श्री सिंह ने कहा व्यापमं जैसे महाघोटाले ने इस प्रदेश की प्रतिभाशाली पूरी युवा पीढ़ी के भविष्य को समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की नजरें मुंगावली और कोलारस के जनता के फैसले पर है। वह देखना चाहती है कि किसानों, मजदूरों, छात्रों, आदिवासी भाइयों, महिलाएं और युवाओं के साथ जो अन्याय हो रहा है उसका क्या जवाब यहां की जनता देती है उसका क्या निर्णय होगा इस चुनाव में।

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि साम-दाम दंड भेद सब अपनाने दो भाजपा सरकार को लेकिन आप वही करना जो आपकी अंतरआत्मा की आवाज कहे। अपने मंत्रियों, मुख्यमंत्री, भाजपा नेताओं सबको देखा है ये सब इसलिए आपके दर पर हैं क्योंकि उन्हें वोट चाहिए लेकिन आप उसे ही वोट देना। सिंधिया जी की कही बात पर ही वोट देना,कांग्रेस प्रत्याशी को देना जो पूरे पांच साल आपकी चिंता करते हैं।

Share:

Leave a Comment