enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश झीना बंद होने से शराबियोँ का लगता है जमघट.......

झीना बंद होने से शराबियोँ का लगता है जमघट.......

मुरैना ( ईन्यूज़ एमपी ) - शहर के ओव्हर ब्रिज का झीना बंद होने से शराबीयों के लिये यह झीना मयखाने में तब्दील हो गया है। आये दिन शराबी यहां हुडदंग तथा हंगामा करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस झीने को मरम्मत के लिये प्रशासन ने बंद करवाया दिया है। लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी अभी तक इसकी मरम्मत का कार्य प्रशासन ने चालू नहीं किया है। मरम्मत में देरी होने से अंधेरा होते ही शराबी यहां अपना जमघट लगा लेते हैं चूंकि यह झीना दोनों तरफ से बंद है इसलिये शराबीयों के लिये यहां शराब पीना आसान होता है। अर्थात कह सकते हैं कि यह झीना शराबी बीयरबार के रूप में इस्तमाल कर रहे हैं। बार बार अवगत कराने के बावजूद यहां प्रशासन की नजर नहीं घूमी है। ऐसा लगता है जैसे जिला प्रशासन किसी वारदात के इंतजार में है। अगर यहां कोई वारदात की घटना घटित होती है। तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इसलिये जल्द से जल्द इस झीने को मरम्मत की जाये को ताकि यहां जनता का आवागमन चालू हो सके। ब्रिज के नीचे कॉलोनी में निवास करने वाली आबादी भी झीने को चालू करवाने के पक्ष में है। इसलिये जिला प्रशासन को इस मामले को संज्ञान में लेने की आवश्यकता है। फिलहाल शराबी यहां मस्त हैं और यहां निवास करने वाली आबादी ओव्हर ब्रिज का झीना खुलने के इंतजार में है। देखते हैं प्रशासन आखिर कब तक झीने को मरम्मत कराकर आबादी के लिये खोलता है।

Share:

Leave a Comment